रूस में बोले PM- मेरे राजनीतिक करियर में पुतिन बहुत महत्वपूर्ण

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 07:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक सांझेदारी अब एक विशिष्ट विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक सांझेदारी में बदल गयी है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पीएम ने अपने पहले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए काला सागर के इस तटीय शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत और रूस लम्बे समय से मित्र हैं और उनके बीच एक अटूट दोस्ती है। मैं राष्ट्रपति पुतिन का आभारी हूं जिन्होंने मुझे अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया और इसलिए, हमारी लंबी दोस्ती में , यह एक नया पहलू है जो हमारे संबंध से जुड़ा हुआ है। 
PunjabKesari
मोदी ने वाजपेयी के साथ रूस की यात्रा को किया याद 
प्रधानमंत्री ने 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस की अपनी पहली यात्रा को याद किया और कहा कि पुतिन दुनिया के पहले नेता थे जिनसे वह गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मिले थे।  उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में भी रूस और पुतिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक विदेशी नेता के साथ यह मेरी पहली बैठक थी। इसलिए मेरे अंतरराष्ट्रीय संबंधों की शुरुआत पुतिन से और रूस से हुई। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन में स्थाई सदस्यता दिलाने में भारत की मदद में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए रूस को धन्यवाद दिया।
 PunjabKesari
पुतिन ने प्रधानमंत्री का किया स्वागत 
मोदी ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय उत्तर- दक्षिण परिवहन गलियारा (आईएनएसटीसी) और ब्रिक्स पर एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं पुतिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को एक नई गति मिलेगी। हमारे रक्षा मंत्रालय करीबी संपर्क और सहयोग कायम किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपसी व्यापार में काफी वृद्धि हुई थी और इस वर्ष पहले कुछ महीनों में इसमें 17 प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी हुई है।  इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत के मुद्दों में ईरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने से भारत और रूस पर पडऩे वाले आर्थकक असर, सीरिया और अफगानिस्तान के हालात, आतंकवाद के खतरे तथा आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स सम्मेलन से संबंधित मामलों के शामिल होने की संभावना है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News