पंचकूला हिंसा: कोर्ट ने आदित्य इंसां को किया भगौड़ा घोषित

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 05:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): साध्वियों से यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को राम रहीम के दोषी करार होने के बाद भड़की हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य इंसां करीब 9 महीने से पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आज पंचकूला कोर्ट ने आदित्य इंसां को भगौड़ा घोषित कर दिया है। हालांकि इससे पहले हाईकोर्ट भी इस मामले में पुलिस को फटकार लगा चुकी है। आदित्य इंसां के लिए 3 बार वारंट जारी किए गए थे लेकिन वह एक बार भी पेस नहीं हुआ था। आखिर आज कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया है।

कोर्ट ने पहले ही कहा था कि आदित्य इंसां की 20 मई तक गिरफ्तारी नहीं होती या वह सरेेंडर नहीं करता तो उसे भगौड़ा घोषित कर दिया जाएगा। आठ महीनों में पुलिस ने आदित्य पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है।

आदित्य इंसां सहित अन्य सात आरोपियों के नाम के 1000 पोस्टर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्तान के  सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में जारी मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर आदित्य इंसां के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस भी जारी है। लेकिन अब तक न तो उसकी गिरफ्तारी हुई है अौर न ही उसने सरेंडर किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static