अखिलेश यादव के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का तंज

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 08:14 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के बजाय अपने दल तथा जिन दलों के साथ वह खड़े हैं, उनके सच के साथ जनता के सामने आएं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यशस्वी नेतृत्व पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट रीति-नीति तथा सबके साथ सबके विकास के संकल्प के साथ भारत के 125 करोड़ लोगों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का लक्ष्य गरीबों, पिछड़ों, दलितों तथा किसानों को समृद्ध बनाकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है जिसके लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं जबकि विपक्ष का लक्ष्य केवल परिवार को पोषित करना है। डा. पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश तक, कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक, बसपा मायावती तथा उनके भाई आनंद तक जे.डी.एस. देवेगौड़ा तथा कुमारस्वामी तक, रालोद चौधरी अजीत सिंह तथा जयंत चौधरी तक, राजद लालू यादव से तेजस्वी यादव तक केवल परिवार को पोषित करने की राजनीति कर रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने इन दलों को चुनौती देते हुए सवाल किया कि ये दल बताएं कि वे राजनीतिक दल के नाम पर अपने-अपने परिवार के विकास तक ही क्या सीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि कर्नाटक के चुनाव की बात करें तो सपा ने वहां 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था तथा मायावती ने जे.डी.एस. के साथ कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था परन्तु इन दलों का महज देश की जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज होना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static