येदियुरप्पा कांड में BJP को मिली हार के बाद इस्तीफा दे मोदी सरकार: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 03:08 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। यादव ने ट्वीट किया कि आज का दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है। सबको खरीद लेने का दावा करने वालों को आज ये सबक मिल गया है कि अभी भी भारत की राजनीति में ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते हैं।

इस बीच कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मिठाईयां बांटी गईं। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में  बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता एकत्र थे। सभी की निगाह टीवी पर जमी थीं। जैसे ही बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा भवन में अपने भाषण के बाद इस्तीफा देने का ऐलान किया, वैसे ही यहां पर कांग्रेसी झूम उठे।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी लेनिन) ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा का इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हार है। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र को अगवा करने का भाजपा का प्रयास विफल रहा और आखिरकार जनता की जीत हुई। पूरे प्रकरण में कर्नाटक के राज्यपाल का चेहरा भी उजागर हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static