बी.एस.एफ. के बेड़े में और शामिल हुईं 315 महिला जवान

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 01:29 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़कां कैम्प में  बैच नंबर 244 व 245 की 315 महिला जवानों की पासिंग आऊट परेड का आयोजन खड़कां केंद्र के आई.जी. पी.एस. बैंस के नेतृत्व में किया गया। बी.एस.एफ. के डायरैक्टर जनरल के.के. शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर इसमें शामिल हुए तथा महिलाओं की शानदार पासिंग आऊट परेड की उन्होंने सलामी ली। इस मौके उन्होंने बी.एस.एफ. के बेड़े में शामिल होने जा रही इन महिला जवानों को समर्पण की भावना से ड्यूटी करने की शपथ भी दिलाई। 

नव आरक्षित इन महिला जवानों में पश्चिम बंगाल की 120, बिहार की 45, उड़ीसा की 9, आसाम की 49, त्रिपुरा की 6, मध्य प्रदेश की 17, तेलंगना की 5, केरला की 6, तमिलनाडू की 10, आंध्र प्रदेश की 37, कर्नाटका की 5, मिजोरम की 3, मनीपुर की 2 व नागालैंड की 1 महिला शामिल है। डी.जी. श्री शर्मा ने प्रशिक्षण दौरान प्रदर्शन करने वाली महिला जवानों को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख नागरिकों के अलावा सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

आई.जी. पी.एस. बैंस ने बताया कि इन महिला जवानों को 44 सप्ताह का कठोर बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें शस्त्र संचालन, युद्ध कौशल, ड्रिल, सीमा की निगरानी, प्राकृतिक आपदा, फस्र्ट एड, सॄचग तथा मानवाधिकारों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है।  बी.एस.एफ. में महिलाओं की होगी 30 फीसदी भागीदारी डी.जी. श्री शर्मा ने इस मौके कहा कि बी.एस.एफ. में महिला जवानों की भागीदारी 30 फीसदी की जानी है जबकि अभी तक यह प्रतिशतता ढाई प्रतिशत के करीब है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News