गुजरे जमाने की इन 10 एक्ट्रेस के लुक में आया इतना बदलाव, तस्वीरें देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

5/20/2018 2:01:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की दुनिया में हिंदी सिनेमा ने हमेशा की तरह अपना स्वरुप बदला है। दर्शकों को हर तरह की फिल्म जैसे कि लव रोमांटिक या क्राइम बेस्ड फिल्में देखने को मिल चुकी है। वैसे माना जाता है कि एक्ट्रेस का करियर ज़्यादा लंबा नहीं होता। ऐसे में कुछ एक्ट्रेस फिल्मों में लंबी पारी खेल जाती हैं तो इनमें से कुछ ऐसी भी होती हैं जो थोड़े समय में ही फ्लॉप होकर घर बैठ जाती हैं। आज हम बात करेंगे उन पुरानी एक्ट्रेस की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं... 

PunjabKesari

 

1.  वैजयंती माला

 

वैजयंती माला अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने फिल्म साधना, नया दौर, संगल और गंगा जमुना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं उस समय इनकी खूबसूरती के जवाब नही था। लेकिन यदि अब आप इनकी तस्वीरें देख लें तो इनकी खूबसूरती को पहचानना उतना ही मुश्किल हो रहा है। 

 

PunjabKesari

 

 2. शर्मिला टैगोर

 

फिल्मों में बोल्ड सींस देने वाली शर्मिला टैगोर ने भी अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में खूब जलवे बिखेरे। उनकी सुपरहिट फिल्म "अराधना" के अलावा "अमर प्रेम" और "कश्मीर की कली" जैसी फिल्मों के खूब सराहा गया लेकिन डिंपल क्वीन कही जाने वाली शर्मिला के लुक में काफी बदलाव आया है लेकिन दूसरी एक्ट्रेस से मुकाबला करें तो उनकी खूबसूरतू बाकि हसीनाओं से अब भी बरकरार है। 

 

PunjabKesari

 

3. मौसमी चटर्जी

 

चेहरे पर क्यूटनेस और अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वाली मौसमी चटर्जी के अंदाज को फैंस काफी पसंद करते थे। उन्होंने बेनाम, मंजिल, दो प्रेमी और अंगूर जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाकर लोगों के दिलों में एक खास पहचान बनाई लेकिन यदि अब आप मौसमी की तस्वीरें देख लें तो आपको जोर का झटका लगेगा। 

 

PunjabKesari

 

4. राखी 

 

राखी के बॉलीवुड की स्टार माना जाता है। उन्होंने अपनी चमकदार आखों और स्माइल से सबपर अपने हुस्न का जादू चलाया। बोल्ड अंदाज के साथ-साथ राखी ने फिल्मों में मांं के किरदार भी निभाए जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी-कभी' में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म 'त्रिशुल' और 'कसमें वादे' में भी देखा गया है लेकिन अब की राखी कुछ अलग नजर आती हैं। उनकी चेहरे की रौनक कहीं खो सी गई है। 

 

PunjabKesari

 

 5. जीनत अमान 

 

बिकिनी पहन कर कातिलाना अंदाज के साथ पोज देने वाली जीनत अमान ने अपने बोल्ड अंदाज के साथ सबका दिल जीत लिया। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया यही वजह है कि उनके इस किरदार ने रातों-रात स्टार बना दिया। बोल्डनेस की सारी हदें पार करने वाली जीनत का लुक अब काफी बदल चुका हैं। यदि अब आप उनका लुक देख लें तो यकीनन आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएंगी। 

 

PunjabKesari

 

6. सलमा आगा

 

सुपरहिट फिल्म 'निकाह' से लोगों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस सलमा ने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। लेकिन अब उनको देखने के बाद पहचानना उतना ही कठिन हो रहा है। 

 

PunjabKesari

 

7.जया बच्चन 

 

महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी सिंपल साड़ी अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया। उनकी हर फिल्म में सादगी झलक कर सामने आती थी। इसमें गुड्डी, शोले, अभिमान और सिलसिला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम शामिल हैं, लेकिन अगर हम उनके हाल ही के लुक की बात करें तो जया का लुक वैसे तो सिंपल ही है लेकिन उनका वो शर्मिला स्वभाव और भोलापन, खूबसूरती गायब है। 

 

PunjabKesari

 

8. रीना रॉय

 

फिल्म 'कालीचरण' से फेमस हुई एक्ट्रेस रीना रॉय की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उनका नाम 'शत्रुगन सिन्हा' से जोड़ा जाता था।  बता दें कि रीना ने फिल्म आशा, अपनापन और नागिन में जोरदार काम किया था लेकिन अब उनके लुक को देखकर आप उनको पहचान नही पाएंगे। 

 

PunjabKesari

 

9. जय प्रदा

 

70 और 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली जया प्रदा ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे। फिल्म में हर किरदार उनको सूट करता था। फिलहाल वह राजनीति में सक्रिय हैं और उनके लुक में भी काफी बदलाव आ चुका है। 

 

PunjabKesari

 

10. किमी काटकर 

 

‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने से चर्चा में आईं किमी काटकर ने अपनी बोल्डनेस से लाखों दिलों पर राज किया। उन्होंने कई फिल्मों में बिकिनी पहन कातिलाना अंदाओं से सबके पसीने छुड़ा दिए लेकिन अब की किमी काटकर काफी बदल चुकी हैं। 52 साल की किमी अब एक साधारण जीवन जी रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News