वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय इन 7 बातों का रखें खास ख्याल

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 12:21 PM (IST)

मॉर्डन समय के साथ-साथ आजकल हर गृहणी कपड़ों को वाशिंग मशीन से ही धोती है। इसके बावजूद भी कपड़ों को साफ करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार कपड़़े ठीक से साफ नहीं होते या वह रंग छोड़ देते हैं, जिससे बाकी कपड़े भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्यों आज हम आपको कपड़ों की सही धुलाई के कुछ तरीकें बताएंगे, जिससे सही धुलाई के साथ-साथ आप कपड़ों की क्वालिटी को भी बरकरार रख सकती हैं।
 

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के टिप्स
1. वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय सभी कपड़ों को अलग-अलग कर लें। ज्यादा गंदे कपड़ों, रंग छोड़ने वाले कपड़ों को अलग धोएं तो कम गंदे कपड़ों को अलग। इसी तरह ऊनी और सूती कपड़ों को भी अलग कर लें और कमीजों, पैंटों, नए सूती कुरतों आदि को भी अलग करके धोएं। वहीं, चादरों, तौलियों और नाइट सूटों को अलग से धोएं। सभी कपड़ों को एक-साथ धोने से ही वह जल्दी खराब हो जाते हैं।

PunjabKesari

2. मशीन में कपड़े डालते समय सबसे पहले बड़े कपड़े और फिर फिर छोटे कपड़े डालें और कपड़ों की तह को खोल कर ही उसे धोएं। नहीं तो वह अच्छी तरह साफ नहीं होंगे। कपड़ों को एक-साथ डालने से वह आपस में उलझ जाएंगे। इसके अलावा इससे मशीन स्पंज भी करने लगती है और उसके फटने और मशीन में एरर आ सकता है।
 

3. वॉशिंग मशीन में कोई भी नया कपड़ा डालने से पहले चैक कर लें कि उस का रंग तो नहीं निकल रहा। अगर कपड़े में से रंग निकल रहा है तो उसे बाकी कपड़ों से अलग ही धोएं।
 

4. मशीन में कपड़े धोते समय डिटर्जैंट पाउडर या साबुन का इस्तेमाल कपड़ों के हिसाब से करें। ज्यादा डिटर्जैंट के इस्तेमाल से कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा हर मशीन की डिटर्जैंट लेने की अपनी क्षमता होती है। इसलिए अगर मशीन में 1 ढक्कन डिटर्जैंट डालने के लिए लिखा है, तो उतना ही डालें।

PunjabKesari

5. वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय सबसे पहले डिटर्जैंट डालें और फिर कपड़े। क्योंकि कपड़ों के ऊपर डिटर्जैंट डालने से वह कपड़ों में रह जाता है और इससे कपड़ों का रंग भी उड़ जाता है।
 

6. दाग-धब्बों वाले कपड़ों को मशीन में डालने से पहले उसे हाथों से साफ कर लें। दरअसल, वाशिंग मशीन में दाग लगे कपड़ों को सीधा डालने से निशान और गहरे हो जाते हैं।
 

7. आजकल तो हर कोई सेमीऔटोमैटिक मशीन का इस्तेमाल करता है। इसमें कपड़े धुल जाने के बाद अलार्म बजता है। जब आलार्म बजे तब आप कपड़ों को पानी से निकालने का बाद उन्हें ड्रायर में डालें। 5-10 मिनट कपड़ों को ड्रायर करने के बाद उन्हें सूखने के लिए डाल दें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static