सब के सामने कुछ इस अंदाज में प्रिंस ने किया युविका से प्यार का इजहार, जल्द कर सकते हैं शादी
5/20/2018 10:15:02 AM
मुंबई: टीवी एक्टर प्रिंस नरूला अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी से प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ वीडियोज हैं जो काफी वायरल हो रही हैँ। ये वीडियो एक इवेंट की हैं, जिसमें प्रिंस घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। दरअसल, इस इवेंट में युविका एक ब्रांड के लिए दुल्हन अवतार में शो स्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक करती नजर आई। इस दौरान युविका काफी सुंदर लग रहीं थी।
खबरों की माने तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जब प्रिंस से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हम इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी करेंगे। यह एक पंजाबी शादी होगी। अब तक हमने शादी का वेन्यू तय नहीं किया है लेकिन इस साल के अंत तक वह मेरी पत्नी बन जाएगी।