कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम का विवादित बयान, कुत्ते से कर दी राज्यपाल की तुलना

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 05:39 AM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद समूचा विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया। विरोधी दलों ने कर्नाटक में भाजपा की हार को लोकतंत्र की जीत बताया। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम ने राज्यपाल वजूभाई वाला की तुलना कुत्ते से कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। 

संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि इस में देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है वजुभाई वाला जी ने। अब शायद हिंदुस्‍तान का हर आदमी अपने कुत्‍ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा क्‍योंकि इससे ज्‍यादा वफादार तो कोई नहीं हो सकता है। आप आरएसएस से आए हैं, मोदी जी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। सब ठीक है साहब लेकिन आप संवैधानिक पद पर बैठे हैं। अगर आप कानून का पालन नहीं कर सकते हैं तो इस्‍तीफा दे दीजिए। हालांकि विवाद बढऩे के बाद में उन्‍होंने अपने बयान पर सफाई दी और माफी मांगी। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को‘भ्रष्ट’करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश की और देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (एस) ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में रोका है उसी तरह से सभी विपक्षी दल मिलकर उसे दूसरी जगहों पर सत्ता में आने से रोकेंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की बात करने वाले मोदी खुद ही भ्रष्टाचारी हैं।
PunjabKesari
कर्नाटक में कांग्रेस एवं जनता दल (एस) के विधायकों की खरीद फरोख्त  करने की अनुमति दिल्ली से मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दी थी। उन्होंने कहा,‘यह एक तरह का भ्रष्टाचार है। प्रधानमंत्री भ्रष्टचार हैं और वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।‘  उन्होंने आरोप लगाया  मोदी किसी संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं। विधानसभा, संसद न्यायालय किसी की उन्हें इज्जत करनी नहीं आती। उन्हें सिर्फ आरएसएस का सम्मान करना आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News