भाजपा और इनैलो के 24 विधायक मेरे साथ : तंवर

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 09:57 AM (IST)

अबाला(रीटा शर्मा): दिल्ली में 29 अप्रैल की कांग्रेस रैली को लेकर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने 5 जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने इस बात का जायजा लिया कि दिल्ली में रैली यहां से कितने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटेगी। तंवर ने दावा किया कि पार्टी ने 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा गया है लेकिन संख्या इससे दोगुनी भी हो सकती है। 

हुड्डा के संबंध में पूछे गए कई सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधी और कई खुलासे भी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सचिव रैली को कामयाब करने में जी-जान से जुटी है। तंवर की बैठक में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर व पंचकूला के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में इन जिलों के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेताओं की कमी जरूर खली लेकिन तंवर कार्यकर्ताओं  की भीड़ से गद्गद नजर आए। 

बैठक में दिग्गज नेता प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, जसबीर सिंह गुज्जर, देवेंद्र बजाज, पार्षद राजेश मेहता, देवेंद्र वर्मा व पवन अग्रवाल डी पी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में तंवर ने दावा किया कि केंद्र और हरियाणा दोनों जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ को देखकर इनैलो व भाजपा के करीब 24 विधायक उनके स पर्क में हैं, जो आने वाले समय में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के 12 विधायक भी उनके साथ हैं, तो इसका जवाब वे टाल गए।

उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह पर राजनीतिक दुर्भावना से मामला दर्ज करवाया गया। वह तथा उनके कार्यकर्ता निर्मल सिंह के साथ हैं। अनिल विज के गर्मी से बचने और सेहत का ध्यान रखने वाली बात पर तंवर ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और मैं टमाटर की तरह लाल हूं। विज को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आने वाला समय बच्चों का है और यही बच्चे सत्ता में भारी बदलाव लाएंगे और एक समय आएगा जब अनिल विज को इन्हीं बच्चोंं को फूफा कहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रैली में गुलाबी या किसी और रंग की पगड़ी पहनकर नहीं आएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static