पुण्यतिथि के मौके पर जानिए विनोद खन्ना से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

4/27/2018 11:25:37 AM

मुंबई: बॉलीवुड के दिगगज स्टार विनोद खन्ना को दुनिया से गए हुए आज पूरा एक साल हो गया हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। हाल ही में विनोद खन्ना का नाम दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया। यह सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है। विनोद को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। 

 

PunjabKesari

 

विनोद का जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ। वहां उनके पिता का टेक्सटाइल, डाई और केमिकल का व्यवसाय था। विनोद खन्ना पांच भाई बहनों ( 2 भाई, 3 बहनें) में से एक हैं। आज़ादी के समय हुए देश के विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आकर बस गया।

 

PunjabKesari

 

विनोद खन्ना के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फ़िल्मों में जाए। लेकिन, बेटे की ज़िद पर उन्होंने दो साल का समय विनोद को दिया। उन्होंने इन दो वर्षों में कड़ी मेहनत की और बतौर अभिनेता खुद को स्थापित कर लिया।

 

PunjabKesari

 

विनोद को सुनील दत्त ने 'मन का मीत' (1968) में विलेन के रूप में लॉन्च किया। हीरो के रूप में स्थापित होने के पहले विनोद ने 'आन मिलो सजना', 'पूरब और पश्चिम', 'सच्चा झूठा' जैसी फ़िल्मों में सहायक अभिनेता या खलनायक के रूप में काम किया। गुलजार द्वारा निर्देशित 'मेरे अपने' (1971) से विनोद को काफी चर्चा मिली और एक तरह से उनका समय शुरू हो गया।

 

PunjabKesari

 

मल्टीस्टारर फ़िल्मों से विनोद को कभी परहेज नहीं रहा और वे उस दौर के स्टार्स अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, सुनील दत्त आदि के साथ लगातार फ़िल्में करते रहे। अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'हेराफेरी', 'खून पसीना', 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

 

PunjabKesari

 

कामयाबी मिलने के बाद 1982 में विनोद का फ़िल्मों से मोहभंग हो गया और वो अचानक अपने आध्यात्मिक गुरु रजनीश (ओशो) की शरण में चले गए और ग्लैमर की दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया। विनोद के अचानक इस तरह से चले जाने के कारण उनकी पत्नी गीतांजली नाराज़ हुई और दोनों के बीच तलाक हो गया। विनोद और गीतांजली के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं।

 

PunjabKesari

 

1990 में विनोद ने कविता से शादी की। कविता और विनोद का एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है। एक ब्रेक के बाद विनोद फिर अपने कुछ दोस्तों के कहने पर फ़िल्मों से जुड़े और 1987 में उन्होंने 'इंसाफ' फ़िल्म से वापसी की। चार-पांच साल तक नायक बनने के बाद विनोद अब तक धीरे-धीरे चरित्र भूमिकाओं की ओर मुड़ने लगे थे।

 

PunjabKesari

 

विनोद खन्ना अभिनेता होने के अलावा, फ़िल्म निर्माता और सक्रिय राजनेता भी रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और कई चुनाव जीत चुके थे। वे मंत्री भी रहे। 2015 में शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म दिलवाले’ में नज़र आने के बाद उन्होंने पिछले साल ही रिलीज़ हुई फ़िल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' में भी अभिनय किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News