देवभूमि में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस दिन से होगी बारिश-ओलावृष्टि

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 09:43 AM (IST)

शिमला: प्रदेशभर में पिछले 4 दिन से बढ़ रही गर्मी की तपिश के बाद अब फिर से मौसम खराब होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि के साथ कुछेक मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में तूफान चलने की संभावना है। पिछले 2 दिनों से प्रदेश के तापमान में काफी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।


बुधवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुुंच गया था, वहीं वीरवार को इसका अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ने लगी है। प्रदेश के मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज हुई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में काफी तपिश महसूस की जा रही है, वहीं शिमला जिला व ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस की जा रही है। दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 


तापमान पर एक नजर
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.7, बिलासपुर में 38.4, हमीरपुर में 36.7, कांगड़ा में 36.5, नाहन में 35.1, चम्बा में 34.2, सुंदरनगर में 36.4, धर्मशाला में 30.4, शिमला में 26.7, डल्हौजी में 21.6 और केलांग में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News