वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनेंगी इंदु मल्होत्रा, जानिए उनसे जुड़ी 11 खास बातें

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 06:32 PM (IST)

ऐसा शायद कोई ही क्षेत्र होगा जिस मेें महिलाओं न अपनी भागीदारी न दिखाई हो। राजनीति से लेकर न्यायालय की बात करें तो औरतों ने अपनी काबलियत से हर क्षेत्र में नाम कमाया है। आज हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उनका नाम इंदु मल्होत्रा है। जो सुप्रीम कोर्ट में वकील से सीधे जज बनने वाली देश की पहली महिला वकील होंगी। उनके सर्वोच्च अदालत में जज बनने के प्रस्ताव को कानून मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है। वह सीधे वकील से जज बनने वाली देश की पहली महिला वकील होगी और जल्द ही शपथ लेंगी। सुप्रीम कोर्ट की शुरुआत के 39 सालो में कोई महिला जज नहीं रही और साल 1989 में पहली बार फातिमा बीबी को इस कोर्ट को जज बनाया गया था। 


आइए जानें उनके बारे में खास बातें
 

1. इंदु मल्होत्रा पहली महिला वकील हैं जो सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बन रही हैं।
 

2. वह सुप्रीम कोर्ट की सातवीं महिला जज होंगी। आपको बता दें कि उनसे पहले  जस्टिस एम फातिमा बीबी, जस्टिस सुजाता वी मनोहर, जस्टिस रूमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और जस्टिस और भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बन चुकी हैं। वर्तमान में जस्टिस आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की अकेली महिला जज हैं।
 

3. उनका जन्म बंगलौर में 1965 में हुआ। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं। 
 

4. उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से पॉलीटिकल साइंस और फिर बाद में मास्टर की डिग्री हासिल की। साल 1983 से वह प्रैक्टिस में हैं और कई अहम फैसलों में जजों की पीठ में रही हैं। 
 

5. इंदु मल्होत्रा वकील परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ओम प्रकाश मल्होत्रा भी वकील थे व उनके भाई व बहन भी इसी पेशे से जुड़े हैं।  
 

6. वकालत शुरू करने से पहले कुछ समय के लिए उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में भी पढ़ाया।
 

7. इंदु ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया था।
 

8. 1988 में वह सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड चुनी गईं। 
 

9. 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने इंदु को सीनियर वकील नियुक्त किया। इनसे पहले जस्टिस लीला सेठ को सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील नियुक्त किया था। 
 

10. मल्होत्रा ने सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी), दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) जैसे कई वैधानिक संस्थाओं का सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रतिनिधित्व किया है।
 

11. इंदु मल्होत्रा एक एनजीओ सेव लाइफ फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। 

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static