VIRAL VIDEOS: दिल्ली की संगीत सेरेमनी में रणवीर-कैटरीना से लेकर इन स्टार्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
4/26/2018 11:00:35 AM
मुंबई: बॉलीवुड के कई स्टार्स हाल ही में दिल्ली के बिजनेसमैन एनएल रुंगटा की बेटी तनुश्री के संगीत सेरेमनी में पहुंचे।
इस दौरान कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, करण जौहर ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया।
उनकी डांस वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। संगीत में रणवीर ने खलीबली, मल्हारी और अपने कई हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी।
रणवीर ने अपनी परफॉर्मेंस से संगीत में एक अलग सी एनर्जी डाल दी। वहीं श्रद्धा ने अपने हिट गाने 'तेरी गलियाँ' पर दुल्हन तनुश्री के साथ डांस किया।
बता दें कि शाहिद कपूर ने गुलाबो गाने पर बाइक से धमाकेदार एंट्री की। कैटरीना कैफ भी अपने हिट गाने 'तैरी ओर' पर दुल्हन के साथ डांस करती नजर आईं।
उन्होंने अपने क्रेजी डांस मूव्ज से सब को अपना दीवाना बना लिया। वहीं करण ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गानों पर परफॉर्म किया ।
तनुश्री के संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दिए। इस दौरान सभी सितारे काफी मस्ती करते नजर आए।