RCB v/s CSK मैच में लगे धनधनाते 33 छक्के, जानें किसे छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:13 AM (IST)

जालन्धर : चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार पर फिर छक्कों की बरसात देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच दौरान कुल 33 छक्के लगे। यह एक मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों के मामले में वल्र्ड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और ओटागो के बीच लगे मैच दौरान 2016 में 34 छक्के लगे थे। 

बहरहाल चेन्नई के साथ पहले खेलते हुए बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 16 छक्के मारे थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने भी 17 छक्के मारकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इससे पहले आईपीएल में एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस की टीम के नाम था। 
2017 में दिल्ली की ग्राउंड में खेले गए इस मैच में कुल 32 छक्के लगे थे। इसी तरह आईपीएल के इसी सीजन में चेन्नई और कोलकाता के बीच लगे मैच दौरान भी कुल 31 छक्के लगे थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स है जिन्होंने मिलकर 30 छक्के मारे थे। पांचवें नंबर पर 26 छक्कों के साथ पंजाब और मुंबई इंडियंस बनी हुई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगे सबसे ज्यादा छक्के
PunjabKesari
चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु और चेन्नई के बल्लेबाजों ने इतिहास बनाते हुए कुल 33 छक्के मारे। इससे पहले इस मैदान में 2013 में आरसीबी और पुणे वारियर्स के बीच खेले गए मैच दौरान 24 छक्के लगे थे। इसके बाद 2016 में आरसीबी और हैदराबाद (23) फिर से आरसीबी और हैदराबाद (23) का नाम आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News