41 डिग्री सैल्सियस पहुंचा ऊना का पारा, किसान-विद्यार्थी परेशान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 09:17 PM (IST)

ऊना: अप्रैल माह का अंत होते-होते गर्मी भी अपने प्रचंड रूप में आने लगी है। बुधवार को ऊना जिला का तापमान 41 डिग्री सैल्सियस तक जा पहुंचा है। गर्मी से त्राहिमाम होना शुरू हो गया है। गर्मी से जहां स्कूली विद्यार्थी बेहाल होते जा रहे हैं, वहीं अपने नित्य कामों पर जाने वाले भी गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। स्कूलों-कालेजों सहित अन्य प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक संस्थानों के अभ्यर्थी एवं विद्यार्थी दोपहर को हो रही प्रचंड गर्मी के बीच पसीने से तरबतर होते हुए अपने गंतव्यों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। 


किसानों की भी बढ़ीं मुश्किलें
जिला में इन दिनों फसल कटाई का दौर चला हुआ है। सुबह से ही शुरू होने वाली गर्मी किसानों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। जहां पिछले दिनों हुई बारिश और तूफान के चलते ढह चुकी फसल काटने में दिक्कत आ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रचंड गर्मी फसल कटाई के कार्य को प्रभावित कर रही है, वहीं गर्मी में जनित रोगों के मामले भी सामने आने लगे हंै। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा के मुताबिक जिला का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News