कांग्रेस ने गुड़िया मामले पर घेरी सरकार, सुक्खू बोले-भाजपा नेता मांगें माफी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 07:07 PM (IST)

शिमला: गुड़िया मामले में एक चरानी के सी.बी.आई. गिरफ्त में आने पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति करने में माहिर है, जिसकी पोल अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने गुडिय़ा मामले में बेहद घटिया राजनीति की। भाजपा ने पूरे मामले में कांग्रेस पर कीचड़ उछालने और पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची। उस समय पूर्व कांग्रेस सरकार ने ही इस मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंपने का आग्रह किया और हाईकोर्ट ने इसे केंद्रीय जांच एजैंसी को सौंपा। 


भाजपा ने पार की दलगत राजनीति की सारी हदें 
उन्होंने कहा कि बावजूद इसके भाजपा ने दलगत राजनीति की सारी हदें पार करते हुए मामले में कांग्रेस को घसीटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उस समय भी कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की थी।  उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को कांग्रेस को बिना वजह पूरे मामले में घसीटने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News