दिल्ली डेयरडेविल्स में खेल चुके हैं कई बड़े क्रिकेटर्स, आइए डालें टीम के IPL इतिहास पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 06:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): आईपीएल टूर्नामेंट के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपने फैंस को फिर से निराश किया। अभी टीम 6 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन वह इसमें सिर्फ एक ही मैच पर विजय प्राप्त कर सकी। इसी के साथ उनके प्लेआॅफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।  लगातार हार से निराश गाैतम गंभीर ने भी बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी। ऐसा नहीं है कि डेयरडेविल्स में अनुभवी खिलाड़ी शामिल नहीं होते। अगर हम इस टीम के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो इसमें कई ऐसे बड़े क्रिकेटर खेल चुके हैं जो अपने दम पर मैच का रूख बदलने में माद्दा रखते हैं। पर बावजूद इनके डेयरडेविल्स सबसे फिसड्डी टीम साबित होती रही। अब हम इसे टीम की बदकिस्मती समझें या फिर खिलाड़ियों की नाकामी, लेकिन इस कारण उनके फैंस हमेशा निराश ही दिखे। 
PunjabKesari
तीन बार पहुंच चुकी है सेमीफाइनल में
डेयरडेविल्स ने जब 2008 में इसका पहला सीजन खेला था तो उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर लिया। उस समय टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथ में थी। टीम में गाैतम गंभीर, शिखर धवन, तिलरकने दिलशान, ग्लेन मैकग्राथ, मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाडी़ थे, जिनकी बदाैलत डेयरडेविल्स सेमीफाइनल में पहुंची। हालांकि उन्हें यहां राजस्थान से हार का मुंह देखना पड़ा। टीम ने 14 मैचों में 15 अंक लेकर चाैथा स्थान हासिल किया था। 

इसके बाद 2009 में फिर से डेयरडेविल्स ने पुराना प्रदर्शन दोहराया आैर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम में इस बार डेविड वाॅर्नर, एब डीविलियर्स भी शामिल थे। उम्मीद थी कि खिताब आएगा लेकिन यहां भी डेक्कन चार्जस ने उन्हें हराकर दिल्ली फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि इस सीजन में डेयरडेविल्स 14 मैचों में 10 मैच अपने नाम किए आैर 20 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में पहला स्थान बनाया। 
PunjabKesari
2010 में गंभीर ने कप्तानी संभाली लेकिन टीम इस सीजन में 14 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रही। इसके बाद 2011 में सहवाग ने फिर कप्तानी संभाली। टीम ने सबसे खराब प्रदर्शन किया आैर सिर्फ 4 मैच जीतकर इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई। इसके बाद 2012 के सीजन में फिर से सहवाग ने डेयडेविल्स की वापसी करवाई आैर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। लेकिन शायद यहां भी उनकी किस्मत खराब दी। तीसरी बार सेमीफाइनल खेलने उतरी डेयरडेविल्स टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 86 रनों से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि यह टीम प्वाइंट टेबल में 16 मैचों में 11 मैच जीतकर 22 अंकों के साथ टाॅप पर रही। 

पिछले लगातार 5 सीजन में रहा सबसे खराब प्रदर्शन-
सीजन     मैच        जीते        अंक        स्थान
2013      16           3            6        आठवां
2014      14           2            4        आठवां
2015      14           5           11       सातवां
2016      14           7           14         छठा
2017      14           6           12         छठा

खेल चुके हैं कई बड़े क्रिकेटर-
वीरेंद्र सहवाग, ग्लेन मैक्सवेल, केविन पीटरसन, महेला जयावर्धने तिलरकने दिलशान, गाैतम गंभीर, युवराज सिंह, डेविड वाॅर्नर, आरोन फिंच, ग्लेन मैक्ग्राथ, मोर्ने मोर्केल, इरफान पठान, जेम्स होप्स, मैथ्यू वेड, रोस टेलर, डैनियल विटोरी।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News