ब्लड प्रेशर लो होता है इन कारणों से , बरतें कुछ सावधानियां

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 05:35 PM (IST)

 ब्लड प्रेशर: शरीर में खून का दौरा सही तरीक से चलना बहुत जरूरी है। अगर किसी कारण ब्लड सर्कुलेशन तेज यानि उच्च रक्त चाप और धीरे यानि की निम्न रक्च चाप हो तो सेहत के लिए परेशानी बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure ) के कारणों के बारे में जानते हैं लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की परेशानी रहती है। इसके लक्षणों के बारे में जानकारी न होने के कारण वह इसे नजरअंदाज करते हैं लेकिन बाद में सेहत बिगड़ने लगती है। अगर यह समस्या बढ़ने लगे तो ब्रेन तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में रूकावट पैदा होने लगती है इसलिए इसके कारणों का जानना बहुत जरूरी है। 

ब्लड प्रेशर के कारण (Causes of Low Blood Pressure)

डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी होने पर बॉडी डिहाइड्रेटेड हो जाता है। गर्मी के मौसम में यह परेशानी ज्यादा होती है। सुबह उठते ही चक्कर आना, थकान, कमजोरी हो तो यह लो ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं। दिन में 2-3 बार नींबू पानी सेवन जरूर करें।

पोषक तत्वों की कमी 
शरीर में पोषक तत्वों, आयरन और विटामिन B-12 की कमी होने पर एनिमिया हो सकता है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को लो ब्लड प्रैशर की परेशानी ज्यादा रहती है।

दिल से जुड़ी बीमारी 
शरीर में खून का दौरा सही तरीके से न चलने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। अगर बार-बार ब्लड प्रैशर लो रहता है तो इसकी डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 

लो ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार (Home Remedies of Low Blood Pressure )

लो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने के लिए घरेलू तरीके अपना कर भी इलाज किया जा सकता है लेकिन इसके साथ डॉक्टरी जांच करवाना बेहद जरूरी है। 

1. सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। फलों का जूस,नींबू पानी, हरी सब्जियों और सलाद को अपने आहार में जरूर शामिल करें। 

2. रोजाना 1 कप गर्म दूध के साथ 3-4 बादाम खाएं। 

3. नारियल पानी पीने से भी शारीरिक कमजोरी दूर होती है। 

4. सलाद में चुकंदर को शामिल करें। इससे खून की कमी भी पूरी होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static