हेरोइन समेत गिरफ्तार नाइजीरियन लड़की को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 03:47 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र) : कुछ दिन पहले एस.टी.एफ. द्वारा हैरोइन समेत गिरफ्तार की गई नाईजीरियन लड़की को आज रिमांड खत्म होने के बाद फिर से माननीय अदालत में पेश किया गया।

 

माननीय अदालत द्वारा प्रीसीयस नामक लड़की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रीसीयस को एस.टी.एफ. ने थाना पस्याणा के अधीन पड़ते इलाके में से 600 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रीसीयस के खिलाफ थाना पस्याणा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद से लगातार प्रीसीयस रिमांड पर चली आ रही थी। उसे एस.टी.एफ. पहले दिल्ली भी लेकर गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News