यह है जमीन के नीचे बना दुनिया का सबसे बड़ा Musical Instrument

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 03:33 PM (IST)

आपने दुनिया की कई अंडरग्राउंड जगहों, गुफाओं और होटलों को बारे में सुना और देखा भी होगा। अंडरग्राउंड जगहों पर घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। अगर आपको किसी खुफिया अंडरवाटर टनल में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट देखने को मिला जाए तो क्या आप अपनी आंखों पर यकीन कर पाएंगे? 

PunjabKesari

जी हां, यह बिल्कुल सच है कि वर्जीनिया के अमेरिकी राज्य की गुफा में आपको म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट 'The Great Stalacpipe Organ' का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यह जगह यूएस की गुफाओं में बहुत नीचे मिली , जो कुछ भी यहां मिला शायद वो सब आखिरी हो। 3.5 एकड़ में फैली इस जगह को दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कहा जाता है। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि इस गुफा को 1878 में ढूंढा गया था, जिसके बाद इसे 1880 में म्यूजिकल डेट्स के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। स्मिथसोनियन शोधकर्ताओं के मेंबर एंड्रयू कैंपबेल ने इस गुफा की खोज की थी। रिपोर्ट के अनुसार एंड्रयू ने इस गुफा के अंदर जमे पानी के साथ धुन बजाकर सभी को हैरान कर डाला था। 

PunjabKesari

इस जगह को डिजाइन करने के श्रेय Leland W. Sprinkle को दिया जाता है। कहा जाता है कि लेलैंड को पूरे तीन साल लगे इस जगह को ठीक से ढूंढकर काटने और इसके जरूरी नोट्स बनाने में। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static