चीन के आक्रमण का जबाव देने की तैयारी में ताइवान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 02:16 PM (IST)

ताइपे: चीन और ताइवान के बीच बढ़ता तनाव जगजाहिर है और चीन से बढ़ते सैन्य खतरे के बीच  किसी भी ‘आक्रमण’ का मुकाबला करने के लिए ताइवान जून  में  वार्षिक अभ्यास करने की तैयारी कर रहा है। यह  जानकारी ताइवानी अधिकारियों ने  दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सैन्य शक्ति बढ़ रही है और पिछले सप्ताह उसने ताइवान जलडमरू मध्य में 5 दिवसीय नौसैन्य अभ्यास का आयोजन किया था।  बता दें कि ताइवान जलडमरू मध्य संर्कीण जलमार्ग है जो चीन की जमीन को ताइवान से अलग करता है। इससे पहले भी चीन ने इस क्षेत्र में नौसेना अभ्यास अयोजित किया था।

चीनी अधिकारियों ने बताया कि उनका अभ्यास बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा के लिए किया गया था जो राष्ट्रपति शी जिंगपिंग की मुख्य प्राथमिकता है। हालांकि ताइवान एक स्व शासित लोकतंत्र है और इसने औपचारिक रूप से कभी भी मुख्य भूमि से खुद को स्वतंत्र घोषित नहीं किया है। वहीं, बीजिंग अभी उसे एक विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News