कर्ज से दुखी एक और किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 12:25 PM (IST)

सादिक (परमजीत):गांव शेर सिंह वाला के किसान सुरजीत सिंह (50) पुत्र बुक्कन सिंह ने गत दिवस आर्थिकतंगी के कारण अपने खेत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई गुरजीत सिंह व गांव के पूर्व सरपंच गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक ने कुछ समय पहले अपने पिता के नाम पर काफी कर्ज लिया था, जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर लिया व बाकी रकम दूसरे भाइयों को दे दी।

इसके अलावा भी आढ़तियों व अन्य लोगों का करीब 5 लाख रुपए का और कर्जा था। इसके पास एक ट्रैक्टर भी था जो उसने किसी के पास 1 लाख रुपए में गिरवी रख दिया। अब ट्रैक्टर को लेकर घर में कलेश रहता था। इस कारण सुरजीत सिंह काफी दिनों से परेशान था। कम जमीन व सिर चढ़े अधिक कर्ज ने आखिर सुरजीत सिंह की जान ले ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़के व लड़की को छोड़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News