गहरी खाई में गिरी बेकाबू कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 11:23 AM (IST)

कुल्लू: कुल्लू जिला के ब्रो में सेरी मोड़ से एक मारुती कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौेके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम को हुई। जब मारुति कार (एचपी 06-5633) में तीन लोग कशोली से ब्रौ आ रहे थे। सिस्वासेरी के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार हादसे में दौलत राम (60), पुत्र कालू राम निवासी जगूण, तहसील निरमंड, गंगा राम (59) पुत्र जिणू राम निवासी कशोली, तहसील निरमंड और पेगा राम (58) पुत्र मंगत राम निवासी रंदल, तहसील निरमंड की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर निरमंड अस्पताल पहुंचाया। एक शव का पोस्टमार्टम खनेरी अस्पताल में बुधवार को किया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य शवों का निरमंड में पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि की। हादसे के बाद घाटी में शोक की लहर है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को तुरंत फौरी राहत दी जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News