गाजियाबाद: घर दिखाने के बहाने विधवा महिला से गैंगरेप, एक पुलिसकर्मी पर भी आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 09:08 AM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां दिल्ली की रहने वाली एक विधवा महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि 21 अप्रैल को उसे 2 लोगों ने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने गाजियाबाद बुलाया। महिला ने इसके लिए इंदिरापुरम के एक प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक से संर्पक किया था। इसके बाद 2 प्रॉपर्टी डीलर और एक खाकी वर्दी धारी उसे गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के एक फ्लैट में ले गए। जहां पर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। महिला को लगातार ब्लैकमेल करके 2 दिन तक बुलाया गया। महिला ने पुलिसकर्मी पर भी गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो पाई है।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और ब्‍लैकमेल करने लगा। आरोपी ने विडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे 22 अप्रैल को पीड़िता को उसी स्थान पर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि यहां पर आरोपी के साथ 2 अन्य युवक पहले से थे, जिसमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static