बुजुर्ग महिला के साथ पिटाई का मामला, 4 पुलिस अधिकारी सस्पेंड(video)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 08:53 AM (IST)

हिसार(पंकेस): हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने हांसी पुलिस प्रशासन पर एक बुजुर्ग महिला के साथ अत्याचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में 4 पुलिस कर्मी भी सस्पैंड किए हैं। आयोग की सदस्या ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक उठाया जाएगा। 

हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने आज यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि बड़सी गांव की 70 वर्षीय महिला को पुलिस कर्मचारियों ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए अत्याचार किए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिला को एक कमरे में 5 पुलिस कर्मचारियों ने निर्वस्त्र करके पीटा। यही नहीं हांसी पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर हुए अत्याचार के संबंध में केस दर्ज कर रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन अभी तक पुलिस बयान तक पहुंच पाई है। यह बयान आयोग के संज्ञान में मामला आने के बाद हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम महिलाओं की सुनवाई कैसे होगी।

सदस्या सुमन बेदी ने आरोप लगाया कि हांसी पुलिस प्रशासन महिला को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। वहां की एक महिला पुलिस अधीक्षक होने के बावजूद पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई की उन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में सुमन बेदी ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में फैसले ले रही है लेकिन सिस्टम को बदलने की जरूरत है। खासतौर से पुलिस के सिस्टम को। पुलिस के कुछ उच्चाधिकारी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।

पुलिस कर्मचारियों पर किया केस दर्ज 
हांसी के डी.एस.पी. नरेन्द्र कादियान ने बताया कि हांसी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट मामले में 4 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नामजद पुलिस कर्मचारी रमेश कुमार, प्रदीप, सतनाम व एक अन्य को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static