चार मैच हारने वाली मुंबई ने अब बनाया पावरप्ले का शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 11:02 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल में गत चैंपियन के लगता है दिन अच्छे नहीं आने वाले। मुंबई अब तक पांच मैच खेल चुकी है जिसमें से चार मैच मेें वह हार चुकी है। मुंबई का इस सीजन में छठा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था जिसमें उन्होंने पावर प्ले का अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है।
मैच के पहले पावरप्ले यानी पहले पांच ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 22 रन ही बना सकी। ऐसा कर वह पावरप्ले में सबसे कम रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी है। यही नहीं ओवरऑल आईपीएल में भी मुंबई ने पावरप्ले का चौथा सबसे खराब प्रदर्शन भी किया है।
मुंबई का इस सीजन में प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा है। इस बात का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पहले पावरप्ले में खराब प्रदर्शन की टॉप 5 पारियों में मुंबई का दो बार नाम है। सनराइजर्स के खिलाफ 22 रन बनाने के अलावा मुंबई टीम बीते दिनों चेन्नई के खिलाफ भी मात्र 39 रन ही बना पाई थी।
वैसे आईपीएल के पहले पावरप्ले में सबसे खराब प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड किंग्स इलैवन पंजाब के नाम पर है। पंजाब ने 2015 में मुंबई के खिलाफ पहले पावरप्ले में मात्र 17 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी पंजाब ही है जो 2016 में वाइजैग स्टेडियम में मात्र 21 रन बना सकी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News