'पलंगिया सोने ना दिया' गाने ने मचाई धूम, 18 घंटे में देख चुके हैं 18 लाख से ज्यादा लोग

4/24/2018 10:46:31 PM

मुंबईः इन दिनों बॉलीवुड सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा भी काफी धूम मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म और गानों में लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की चर्चित फिल्म वांटेड का एक गाना इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। 18 घंटे में गाने को 18 लाख बार देखा जा चुका है। वांटेड फिल्म के गाने 'पलंगिया सोने ना दिया' को भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। बता दें कि गाने को खुद पवन सिंह‍ और इन्दू सोनाली ने गाया है और इसे फिल्माया भी पवन सिंह पर ही गया है। 

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह काफी फेमस एक्टर हैं। इस फिल्म में वो एंग्री लुक में नजर आने वाले हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रैस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य नजर आएंगी। 

पवन सिंह की इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को जल्द ही रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News