SIU Cell को नाके पर मिली बड़ी सफलता, 1.772 किलोग्राम चरस सहित एक धरा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 09:40 PM (IST)

चम्बा: जिला पुलिस ने चरस तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। यही वजह है कि पुलिस का एस.आई.यू. सैल एक के बाद एक चरस तस्करी के मामलों को पकडऩे में सफल हो रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस के एस.आई.यू. सैल के प्रभारी मुख्य आरक्षी विरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने सिद्धोठ नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था। दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर एक व्यक्ति पैदल चला आ रहा था। जैसे ही उसकी नजर सामने नाका लगाए हुए पुलिस कर्मियों पर पड़ी तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन एस.आई.यू. टीम ने उक्त व्यक्ति को तुरंत दबोच लिया।


एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान यासीन मोहम्मद (28) पुत्र मेहबूब निवासी गांव नेरा डाकघर तहसील चुराह के रूप में दी। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 772 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को उसी समय चरस सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना तीसा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. चम्बा डा. मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि पुलिस धरे गए चरस आरोपी को बुधवार अदालत के समक्ष पेश करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News