एनकाउंटर के बाद जवानों ने किया सपना चौधरी के गाने पर डांस, दो दिन में मार गिराए 22 नक्सली

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:45 PM (IST)

नई दिल्ली: लगातार दो दिन के अंदर दूसरी बड़ी कामयाबी के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस की स्पेशल टीम सी-60 ने छत्तीसगढ़ की सीमा पर छह और नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जवानों ने जश्न भी मनाया है और सपना चौधरी के गानों पर डांस किया। पिछले 48 घंटे के अंदर अब तक 22 नक्सली मारे जा चुके हैं।

चिरौली में हुअा था नक्सली हमला
बताया जा रहा है कि गढ़ चिरौली में रविवार को नक्सली हमला शुरु था। जिसमें पहले ही दिन 16 नक्सली मारे गए थे और उसके बाद अब 6 और नक्सली मारे गए हैं। पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाबलों के जवान ही नहीं बल्कि आम जनता और स्थानीय नागरिक भी नक्सलियों के शिकार हो चुके है। 

नक्सलियों पर बढ़ता जा रहा है दवाब
मुख्य रुप से नक्सलवाद का फैलाव छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्र प्रदेश कर्नाटक और यूपी के कुछ जिलों तक है। पिछले कुछ दशकों में नक्सलियों का दबदबा बढ़ता मामूल पड़ता दिखाई देता है। भारत के कुछ राज्यों में नक्सलवाद का ग्राफ बढ़ा है।केरल, बिहार, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य इसके मुख्य श्रेणी में है। ऐसे में आज नक्सलवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनकर तैयार है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News