PM मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था शख्स, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:33 PM (IST)

चेन्‍नईः कोयंबटूर बम विस्‍फोट के आरोपी मोहम्‍मद रफीक को पुलिस ने एक बार फिर से हिरासत में लिया है। मोहम्‍मद रफीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की साजिश रच रहा था। दरअसल एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है जिसमें रफीक मोदी की हत्या करने की बात कर रहा है। 8 मिनट के इस ऑडियो क्लिप में रफीक एक ट्रक  कॉन्ट्रैक्टर के साथ बातचीत कर रहा जिसमें वह मोदी को कैसे मारने है कि साजिश रच रहा था। सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद कोयंबटूर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रफीक ने माना कि ऑडियो क्लिप में आवाज उसकी है।
PunjabKesari
ऑडियो में रफीक ने ये कहा
रफीक ट्रक कॉन्ट्रैक्टर प्रकाश से कहा रहा है कि हमने फैसला लिया है कि हम पीएम मोदी की हत्या कर देंगे। हम वही हैं जिन्होंने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की 1998 में कोयंबटूर यात्रा के दौरान बम प्लांट किए थे। बातचीत में रफीक ने कहा कि उसने तमिलनाडु की सभी जेलों को देखा है।

8 साल बाद हुआ था जेल से रिहा
साल 1998 में रफीक को आपराधिक षडयंत्र रचने समेत कई आरोपों में दोषी पाया गया था जिसेक बाद वह जेल में था। 2007 में सजा खत्म होने पर वह जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने पर भी वह पुलिस के रडार पर था।
PunjabKesari
कोयंबटूर विस्‍फोट में गई थी 58 लोगों की जान
14 फरवरी 1998 को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा के दौरान कोयंबटूर में हुए बम धमाकों में 58 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में 70 अभियुक्तों पर साजिश और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कोर्ट ने 43 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 26 को दोहरी उम्रकैद, 15 को एक उम्रकैद और एक को तिहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News