महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चों को जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 07:12 PM (IST)

जालंधर(अमित): पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल साइंसिस (पिम्स) गढ़ा रोड में अपरा (जालंधर) निवासी अनु पत्नी हरमेश कुमार ने एक साथ तीन बच्चों (एक लड़की व दो लड़कों) को जन्म दिया। 

जानकारी देते हुए डा. शैल कौर ने बताया कि अनु पिम्स में जांच करवाने के लिए आई। जांच करने पर पता चला कि महिला का खून सिर्फ 8 ग्राम था। डा. शैल कौर और उनकी टीम द्वारा साढ़े सात महीने बाद महिला की नॉर्मल डिलिवरी की गई। डिलीवरी के बाद मां स्वस्थ है, जिसे छुट्टी दे दी गई। डा. शैल ने बताया कि खासकर ऐसी गर्भवती महिलाओं को हर 15 दिन बाद अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए। महिलाएं अपने खान-पान में सावधानी बरतें और सफर बिल्कुल भी न करें।

गर्भवती महिलाओं के पैरों में अक्सर सूजन आ जाती है और सिरदर्द रहता है, इसलिए माहिर डाक्टर की सलाह अवश्य लें। बच्चों के विशेषज्ञ डा. एच.एस. बैंस और डा. जतिंदर सिंह ने बताया कि जन्म के समय लड़की का भार 1.3 किलोग्राम था, जबकि दोनों लड़कों का भार 1-1 किलोग्राम था। कुछ दिन नीकू में रखने के बाद अब लड़की का भार 1.6 और लड़कों का भार 1.5-1.5 किलोग्राम हो गया, जिन्हें कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News