हरकतों से बाज नहीं आता आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट, अब सचिन के जन्मदिन पर किया ऐसा ट्वीट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्लीः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ठीक इसी दिन आॅस्ट्रेलिया के एक पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग का भी जन्मदिन होता है। अब ऐसे मौके पर क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने फ्लेमिंग को अलग ढंग से बधाई दी जिससे सभी भारतीय क्रिकेट फैंस भड़क गए। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन फ्लेमिंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड होते हुए नजर आ रहे हैं। अब चूंकि सचिन का भी बर्थडे है तो फैंस इस बात पर भड़क गए। एक फैन ने रिप्लाई किया, ''चाहे कितने भी बैन लगा दो, ऑस्ट्रेलियाई कभी नहीं सुधरने वाले।''

इसके अलावा फैंस इस बात को लेकर भी नाराज थे कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फ्लेमिंग को विश करने के लिए कोई दूसरा वीडियो या फोटो नहीं डाल सकते थे। एक फैन ने सचिन के 1998 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी का विडियो पोस्ट किया जिसमें वह फ्लेमिंग की गेंद पर छक्का लगा रहे हैं। कुछ फैंस ने तो अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा है, ''क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के जन्मदिन पर बॉल टैम्परिंग वाला वीडियो शेयर करेगा।''

फैंस द्वारा किए गए ट्वीट-
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News