रिलीज हुआ अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का नया पोस्टर
4/24/2018 3:38:56 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का पोस्टर रिलीज हो गया हैं। इस फिल्म में अर्जुन एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल दिसम्बर की जगह अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने खुद ट्वीट करके इस खबर पर पक्की मुहर लगाई थी।
जो पोस्टर फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज किया उसमें परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर बुलट मोटरसाइकिल पर एक दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं और उनके पीछे इंग्लैंड देश के कई सारे झंडे दिख रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘इंग्लैंड जाना है लीगल इललीगल सब चलेगा’। इस पोस्टर को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह दोनों कलाकार इस साल दशहरे पर इग्लैंड में खूब धमाल करते दिखाई देंगे।
New poster of #NamasteEngland... Stars Arjun Kapoor and Parineeti Chopra... Directed by Vipul Amrutlal Shah... Dussehra 2018 release. pic.twitter.com/cDJVD9WvFx
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 23, 2018
फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज तारीख अचानक ऐसे आगे क्यों कर दी गई है, यह तो कोई नहीं जानता है लेकिन खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता शूटिंग को लगभग खत्म करने की कगार पर हैं। जिस कारण वो सोच रहे है कि क्यों न इसे दशहरे के समय ही रिलीज कर दिया जाए। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के निर्माताओं को लगता है कि दशहरे का समय भी उनकी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए अच्छा रहेगा।
फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो यह दो ऐसे इंसान के बारे में होगी जो भारत से इंग्लैंड की ओर निकलते हैं। इस सफर में इन दोनों के बीच तीखी तकरार होती है और फिर यह तकरार प्यार में बदल जाती है। बताया जा रहा है कि डायरैक्टर विपुल शाह ने इस फिल्म पंजाब की ऐसी-ऐसी लोकेशन्स पर फिल्माया है, जहां अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग नहीं की गई है।