सोनीपत की टीम ने किया मुरादनगर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:34 PM (IST)

सोनीपत: सोनीपत की टीम ने यू.पी. के मुरादनगर में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। इसमें 2 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि भ्रूण लिंग जांच करने वाला चिकित्सक फरार हैं। टीम ने पुलिस की मदद से लिंग जांच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों व मशीनों को सील कर दिया है।

सोनीपत के डिप्टी सी.एम.ओ. एवं पी.एन.डी.टी. अभियान के नोडल अफसर डा. आदर्श को सूचना मिली कि यू.पी. के मुरादनगर में भ्रूण लिंग जांच का धंधा चल रहा है। डी.सी. विनय सिंह के आदेश पर सी.एम.ओ. ने टीम का गठन किया, जिसकी कमान डा. आदर्श को सौंपी गई जबकि डिप्टी सी.एम.ओ. डा. अनविता को टीम में शामिल किया गया।

सोनीपत से ही 2 डिकॉय तैयार किए गए। योजना के अनुसार डिकॉय ने बागपत निवासी राहुल से सम्पर्क किया। राहुल ने साहिब नामक बी.ए.एम.एस. चिकित्सक के साथ मिलकर 18,000 रुपए में डील पक्की कर ली।

इसके बाद वे डिकॉय को मेरठ से गाजियाबाद व फिर मुरादनगर में त्यागी डायग्नोस्टिक सेंटर में ले गए। जहां पर पहले से मौजूद डा. सचिन अल्ट्रासाऊंड करने के लिए तैयार था। उसी समय लोकेशन पाकर डा. आदर्श की टीम ने छापा मार दिया और राहुल व साहिब को पुलिस की मदद से काबू कर लिया जबकि डा. सचिन मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static