मिशन सेव वाटर : पानी की बर्बादी रोकने गए निगम कर्मी को लोगों ने पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:01 PM (IST)

अमृतसर(रमन): नगर निगम मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू एवं कमिश्नर सोनाली गिरि के दिशा-निर्देशों पर पानी की बर्बादी को रोकने के लिए टीमों को गठन किया गया है। अब शहर में पानी की बर्बादी करने वालों की खैर नहीं। 

 

निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों के चालान काटने की तैयारी कर ली है। इसके मद्देनजर वाटर-सीवरेज विभाग के एक्सियन तिलक राज जस्सड़ की सख्त हिदायतें के तहत सोमवार को निगम कर्मचारी उन जगहों पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पिछले दिन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा था। वहीं रणजीत एवेन्यू बी ब्लॉक में उक्त कोठी पर दोबारा गया तो वहां पर लोगों ने निगम कर्मचारी को पकड़ कर जमकर धुनाई की। 
लोगों को कहना था कि उक्त कर्मचारी ने उनकी वीडियो बनाकर वायरल की थी। कर्मचारी वरिंदर सिंह की शिकायत पर एक्सियन तिलक राज जस्सड़ ने सिविल लाइन थाने के इंचार्ज को लिखित में शिकायत दी कि संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। 

 

इस संबंध में निगम की यूनियनें कर्मचारी शिकायत को लेकर वरिंदर सिंह के साथ थाने पहुंची और कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने एवं जान से मारने की नियत को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। यूनियन के सदस्य सङ्क्षतदर सिंह ,के.पी. सिंह, अरुण सहजपाल ने कहा कि पहले निगम अधिकारियों पर केस दर्ज हुए हैं और अब निगम कर्मचारी पर हमला हुआ है जोकि सहन से बाहर है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को नहीं पकड़ा तो निगम यूनियनें थाने का घेराव करेंगी। कर्मचारी वरिंदर सिंह के सिर पर गम्भीर चोटें आई हैं जिसको लेकर उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। वरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी पगड़ी को भी गिराया गया था जिसको लेकर उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत अकाल तख्त पर करेंगे।

क्या कहते हैं एक्सियन
एक्सियन तिलक राज जस्सड़ ने कहा कि वह सुबह टीम के साथ थे जिससे उन्होंने व्हाइट एवेन्यू में खुद खड़े होकर पानी की बर्बादी करते हुए एक व्यक्ति का चालान काटा था। सुबह हमारे कर्मचारी को वीडियो को लेकर पीटा गया था कि उसने वीडियो बना कर वायरल की है। इस संबंध मं पुलिस थाने में शिकायत कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News