पंजाब में लुधियाना का परचम : टॉप-10 में 21 लुधियानवी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 11:48 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) की जल्दबाजी स्कूलों और विद्याॢथयों के लिए कंफ्यूजन पैदा करती रही। सोमवार सुबह तक किसी को भी इस बात का इलम तक नहीं था कि बोर्ड आज रिजल्ट घोषित कर देगा लेकिन ज्यों ही बोर्ड की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की गई तो स्कूल और विद्यार्थी भी हक्के-बक्के रह गए।

 

बोर्ड ने परिणाम घोषित करने में इतनी जल्दबाजी दिखाई कि ऐसा पहली बार ही हुआ है कि विद्यार्थियों की मैरिट लिस्ट तक जारी करने में कंजूसी बरती गई। दिनभर स्कूल संचालक मैरिट लिस्ट का इंतजार करते रहे और विद्यार्थी भी अपना नाम मैरिट लिस्ट में देखने को बेताब दिखे लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।
 
टॉपर्स लिस्ट में 11 लड़कियां और 10 लड़के
अब नजर टॉप-10 लिस्ट पर दौड़ाई जाए तो लुधियानवियों ने इस बार भी कमाल ही किया है। टॉप-10 कैंडीडेट्स की लिस्ट में 21 लुधियानवियों ने अपना कब्जा जमाकर बता दिया है कि लुधियाना के विद्यार्थी किसी भी स्थिति में अव्वल आने में सक्षम हैं। लड़कों के वर्ग की टॉप-10 लिस्ट में शामिल 18 स्टूडैंट्स में से 10 लुधियानवी हैं, जबकि लड़कियों के वर्ग में टॉप-10 लिस्ट में शामिल 19 लड़कियों में 11 लुधियाना की हैं। यही नहीं अपनी उच्च प्रतिशतता के आधार पर 1-1 पोजीशन पर 2-2 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। लड़कों के वर्ग की टॉप-10 लिस्ट 98.67 से शुरू होकर 95.33 तक जारी की गई है। वहीं लड़कियों के वर्ग में 100 प्रतिशत से शुरू करके 96.89 तक जारी की गई है।  

लड़के 
1. राहुल सिंह तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 98.67 प्रतिशत
2. संजोग कुमार तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 98 प्रतिशत
3. विवेक राजपूत तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 97.26 प्रतिशत
4. मोहित वर्मा आर.एस. मॉडल स्कूल 97.33 प्रतिशत
5. मनवीर सिंह शालीमार स्कूल 96.89 प्रतिशत
6. दीपक कुमार तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 96.22 प्रतिशत
7. प्रवेश अग्रवाल आर.एस. मॉडल स्कूल 96 प्रतिशत
8. साहिल कुमार तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 96 प्रतिशत
9. साहिल जैन तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 95.78 प्रतिशत
10. तुषाकर एस.जी.डी. ग्रामर स्कूल 95.56 प्रतिशत 
 

लड़कियां 
1. प्राची गौड़ बी.सी.एम. फोकल प्वाइंट 100 प्रतिशत
2. पुष्विंद्र कौर बी.सी.एम. फोकल प्वाइंटट 100 प्रतिशत
3. प्रियंका तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 99.33 प्रतिशत
4. शरणप्रीत कौर तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 98.44 प्रतिशत
5. पूजा जोशी तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 98 प्रतिशत
6. जसमीत कौर तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 97.35 प्रतिशत
7. सुमायरा अंजुम मैरीटोरियस स्कूल 97.11 प्रतिशत
8. जसमीत कौर तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल 97.11 प्रतिशत
9. आस्था बी.सी.एम. फोकल प्वाइंट 97.11 प्रतिशत
10. सिमरन बी.सी.एम. फोकल प्वाइंट 96.89 प्रतिशत
11. मुस्कान कपूर आर.एस. मॉडल स्कूल 96.89 प्रतिशत

पहले इतनी रही लुधियाना की मैरिट 
2017 में कुल 350 में लुधियाना की 139
2016 में कुल 361 में से लुधियाना की 114
2015 में कुल 366 में से लुधियाना की 119
2014 में कुल 389 में से लुधियाना की 108
2013 में कुल 336 में से लुधियाना की 139
2012 में कुल 305 में से लुधियाना की 157 

टॉप-10 में पिछड़े लुधियाना के सरकारी स्कूल, मैरीटोरियस का मात्र 1 छात्र शामिल

लुधियाना के सरकारी स्कूल मैरिट लिस्ट में बेशक कुछ न कुछ जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर लेते थे लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा बदले गए फॉर्मूले के बाद जारी की गई टॉप-10 लिस्ट में स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा रहे लुधियाना के सरकारी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है। बात अगर सरकारी स्कूलों के परिणाम की करें तो पिछली बार हुई सख्ती के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 67.98 प्रतिशत रही है, जबकि एफीलिएटिड स्कूल 65.90 प्रतिशत तक ही पास प्रतिशतता दे पाए थे। इतना ही नहीं लुधियाना के मैरीटोरियस स्कूल का एक छात्र टॉप-10 में जगह बना पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News