फिर तपने लगे पहाड़, ऊना में पारा 35.2 डिग्री

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 11:06 AM (IST)

शिमला : प्रदेशभर में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद धूप खिलने से तापमान बढऩे लगा है जिसकी तपिश आज पहाड़ों पर भी दिखने लगी। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ  बना रहा, दिनभर तेज धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। ऊना में सोमवार को 35.2 और शिमला में 23.6 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 25 से 29 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

शिमला का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया
इस दौरान प्रदेश के मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं नाहन का 31.2, सोलन का 29.2, कांगड़ा का 32.7, धर्मशाला का 27.8, बिलासपुर का 34.2, हमीरपुर का 32.7, चम्बा का 30.5, सुंदरनगर का 32.4, भुंतर का 30.5, कल्पा का 18.4, डल्हौजी का 18.1 और केलांग काइ अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News