होम गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, होते हैं जहरीले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 10:59 AM (IST)

घर की रौनक बढ़ाने और उसे महकाने के लिए फूल-पौधें का अहम योगदान होता है। कुछ फूल-पौधे सिर्फ घर महकाने और सुदंर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। कुछ लोग तो सिर्फ डेकोरेशन के लिए ही सुदंर दिखने वाले पौधे लगा लेते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगाना खतरनाक हो सकता है। ये देखने में खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल हानिकारक होते हैं। आइए जानते है कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में, जिसे भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
 

1. Castor Plant
भले ही लोग इसि घर की डेकोरेशन का हिस्सा बनाते हो लेकिन इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना गया है। इस पौधे के 48 बीज 2 दिनों के अंदर इंसान की जान ले सकते हैं।

PunjabKesari

2. Bird of Paradise
बर्ड ऑफ पैराडाइस को 'क्रेन फ्लावर' के नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पार्टी और फंक्शन डेकोरेशन के लिए किया जाता है। देखने में यह पौधा भले ही खतरनाक हो लेकिन इसे भी बेहद खतरनाक माना जाता है।

PunjabKesari

3. Angel Trumpet
यह फूल देखने में भले ही खूबसूरत हो लेकिन यह बहुत ही खतरनाक होता है। इसकी सिर्फ खूशबू से ही आप बेहोश हो सकते हैं। इसलिए इसे भूलकर भी होम गार्डन में न लगाएं।

PunjabKesari

4. Bleeding Heart
दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाने वाले इन फूलों का इस्तेमाल गहने बनाने के लिए किया जाता है। मगर यह इतने जहरीले होते हैं कि इनसे स्किन डिजीज होने का खतरा रहता है। इसलिए इसे भूल से भी घर पर न लगाए।

PunjabKesari

5. Chinese Lantern Plant
वैसे तो इस पौधे का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है लेकिन इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। इसे घर के गार्डन में लगाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static