पत्नी की मौत के बाद पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बुश की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 10:05 AM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को संक्रमण रोग की जांच के लिए ह्यूस्टन की एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। पारिवारिक प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने यहां बताया कि 93 साल के बुश को ह्यूस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुश को शनिवार को अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया था जिनका बीते मंगलवार को निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर उपचार का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहे हैं। जॉर्ज बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज पूर्व राष्ट्रपति हैं। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे।  बुश को एक साथ पहले निमोनिया का उपचार कराने के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (2001-2009) के पिता हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News