ऊधम सिंह नगर की कोठी में 6 थानों की पुलिस ने 2 ए.डी.सी.पी. के साथ की रेड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 09:54 AM (IST)

जालंधर(रमन): थाना नं. 4 के अधीन पड़ते शहीद ऊधम सिंह नगर के सिक्का चौक स्थित एक कोठी में देर रात ए.डी.सी.पी. मंदीप सिंह, ए.डी.सी.पी. सुडरविजी समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस ने एक साथ रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोठी में आई.पी.एल. मैचों को लेकर सट्टा लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कोई भी आला अधिकारी मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ लेकिन जानकारी अनुसार पुलिस ने कोठी से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक ब्रीफकेस, 2 किरपानें, एक डी.वी.आर. कब्जे में ली है।

कोठी में छापामारी दौरान थाना डिवीजन नं. 2, नई बारादरी, थाना नं. 3, थाना नं. 4, थाना नं. 6, थाना नं. 7 के एस.एच.ओ. मौजूद थे लेकिन किसी ने भी मामले पर बोलना जरूरी नहीं समझा। इतनी भारी पुलिस फोर्स द्वारा की गई रेड से इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया था। पूरा इलाका छावनी में तबदील हो गया था। इलाके के लोग घरों के अंदर से पुलिस पार्टी को देख रहे थे। हालांकि किसी को भी बात समझ नहीं आ रही थी कि इतनी पुलिस फोर्स ने कोठी में क्यों छापा मारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News