टायर फटने से रांग साइड में पलटी कार, 5 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 09:49 AM (IST)

शाहाबाद-मारकंडा(अरुण): सोमवार को शाहाबाद-अम्बाला जी.टी. रोड पर अमन ढाबे के सामने एक कार का टायर फट जाने से असंतुलित होकर रांग साइड पहुंच गई। जहां 3 अन्य वाहन इसकी चपेट में आ गए और इस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र निवासी मनजीत सिंह कार से अम्बाला पासपोर्ट ऑफिस में किसी काम से जा रहा था। जब वह नौगजा पीर के नजदीक अमन ढाबे के पास पहुंचा तो अचानक ये हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर घायलों का शोर सुनकर लोग इक्टठा हो गए और पुलिस व एंबुलैंस को सूचित किया। घायलों को इलाज के लिए शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आदेश अस्पताल मोहड़ी में भर्ती किया गया। 

शाहाबाद अस्पताल में उपचाराधीन मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता कि यह हादसा कैसे हुआ लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ। कार की चपेट में आने से अम्बाला से दिल्ली जा रहे उमेश कुमार भी घायल हो गए। 

वहीं, छत्तबीड़ निवासी महम सिंह अपनी कार से अपनी पत्नी नीरू व भाई मनोहर सिंह के साथ दवाई लेने के लिए गांव शरीफगढ़ जा रहे थे। इनकी गाड़ी भी चपेट में आ गई। जिससे महम सिंह, नीरू व मनोहर सिंह भी घायल हो गए। जिन्हें आदेश अस्पताल मोहड़ी ले जाया गया। एक अन्य गाड़ी भी चपेट में आ गई थी, जिसकी सभी सवारियां ठीक है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static