जहरीली वस्तु खाने से 18 वर्षीय लड़की की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 07:27 AM (IST)

दसूहा (झावर): थाना दसूहा के गांव चक्क बामू में 18 वर्षीय लड़की मनजीत कौर पुत्री जसवंत सिंह ने गलती से कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के संबंधी सूरत सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बेहोशी की हालत में लड़की को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उस लड़की के पिता की मृत्यु हो गई थी जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान थी। इसी कारण उसने जहरीली वस्तु निगल ली। धारा 174 तहत कार्रवाई उपरांत शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका के पिता की मृत्यु होने के बाद उसकी माता अलग रहने लगी थी और वह अपने दादा-दादी के पास रह रही थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News