महाराष्ट्र पुलिस ने चलाया एंटी-नक्सल ऑपरेशन, 6 नक्सली किए ढेर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 12:38 AM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गढ़चिरौली में सोमवार देर रात नक्लसिलयों के खिलाफ दूसरा बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 6 नक्सली को ढेर कर दिया। गढ़चिरौली के राजाराम खानला में इसको अंजाम दिया गया।
 


इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में महाराष्ट्र पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हुए 16 नक्सलियों को ढेर किया था। जिसमें नक्सली नेता साईनाथ और सिनू भी मारे गए। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ यह दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News