वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 05:27 PM (IST)

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले में 3 दिवसीय वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की शुरुआत बड़े ही धूमधाम से हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विजयोत्सव का उद्घाटन किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश ने मंच से 11 करोड़, 86 लाख रुपए की कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
PunjabKesari
कई योजनाओं का किया शिलान्यास
बता दें कि, मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री व आरा सांसद आरके सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह के पैतृक गांव जगदीशपुर किला मैदान पहुंचकर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। किला मैदान से मुख्यमंत्री दुलौर स्थित सभा स्लथ पहुंचे। यहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विजयोत्सव के दौरान 3 दिनों तक होने वाले खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को तैलचित्र व बुके देकर सम्मानित भी किया गया।
PunjabKesari
इस देश के महान योद्धा थे कुंवर सिंहः CM 
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर कुंवर सिंह इस देश के महान योद्धा थे। उनके कुशल नेतृत्व और वीरता की गाथा को देश के युवाओं को आत्मसात करना चाहिए। बिहार वह नगरी है, जहां कई महापुरुषों का जन्म हुआ और यहां की धरती पर उनका पदार्पण हुआ। वीर कुंवर सिंह की विरासत को सही तरीके से संभालने के प्रयास में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। आरा हाउस हो या किला हर जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static