अच्छा! तो इसलिए भोले-भाले लड़के प्यार में खाते हैं धोखा

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 03:03 PM (IST)

कहते है कि लड़कियां अक्सर प्यार में धोखा खा जाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। लड़का हो या लड़की, कब किसे प्यार में धोखा मिल जाए, कोई नहीं जानता। एक बार दिल टूटने से उस गम से उभरना हर किसी के लिए आसान नहीं होता लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अच्‍छे लड़कों को ही प्‍यार में धोखा क्यों मिलता है। वैसे तो हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है लेकिन अन्य और भी कई वजहें है जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज हम आपको उन्ही वजहों के बारे में बताएंगे, जिनके चलते अक्सर भोले और अच्छे लड़के प्यार में धोखा खा जाते हैं।


 

1. ज्‍यादा ईमानदार होना
अधिकतर लड़के प्यार के प्रति इतने ईमानदार हो जाते हैं कि अपनी अतीत के बारे में सब कुछ अपनी गर्लफ्रैंड को बता बैठते है। इसी बात को लेकर गर्लफ्रैंड के मन में संदेय बना रहता है कि वह पहली को छोड़ सकता है तो मुझे छोड़कर कब छोड़ दे कोई भरोसा नहीं। 

 

2. रोक-टोक लगाना
कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रैंड पर हद से ज्यादा रोक-टोक लगाने लगते हैं। चाहें इसके पीछे उनकी भावना सही हो लेकिन ऐसे में लड़कियों को अपनी अाजादी छिनती नजर आने लगती है और वह उस लड़के से दूर भागने लगती है। 

 

3. पांबदी से छुटकारा
कुछ लड़के नियम और कानून के पूरे पक्के होते हैं। उन्हें लगने लगता है कि जैसे वह अपनी लाइफ को नियम से जी रहे है, वैसे ही उनका लाइफपार्टनर जीए। लड़कों को समझना चाहिए कि हर किसी को नियम-कानून और पाबंदियों के साथ रहना पसंद नहीं होता। 

 

4.रिश्ते को स्पेन न देना
जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद नहीं आते। हर किसी को अपने रिश्ते में स्पेस चाहिए होती है, ताकि वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी सके। पार्टनर द्वारा ज्यादा केयर भी उन्हें इरिटेट करने लगती है और बात रिश्ता खत्म करने तक आ जाता है। 

 

5. अपने तक ही सीमित रहना
कुछ लड़के हमेशा अपने आप में मस्त रहते है और अपनी गर्लफ्रैंड की बातों पर इग्नोर करना शुरू देते हैं। उन्हें अपने विचार और बातें भी सही लगती हैं, जिस वजह से गर्लफ्रैंड उनके साथ रहना पसंद नहीं करती है और रिश्ता तोड़ देती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static