न्यूड पेंटसूट में लंदन की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 01:29 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा कुछ हफ्तों तक आयरलैंड में व्यस्त थी क्योंकि वह क्वांटिको के सीज़न 3 के लिए शूटिंग कर रही थीं। आयरलैंड में शूटिंग के बाद प्रियंका लंदन पहुंची। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें प्रियंका स्टाइलिश अंदाज में लंदन की सड़कों पर घूमती दिखीं।

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका ने न्यूड पेंटसूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज ट्राई किया। न्यूड पेंटसूट में प्रियंका चोपड़ा का परफैक्ट लैडी बॉस लुक दिखा।  उन्होंने अपनी इस ड्रैस के साथ मैचिंग न्यूड एंकलेट बूट और हाथों में फेंडी (Fendi) न्यूड कलर बैग कैरी किया। 

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप के साथ प्रियंका ने डार्क लिप शेड लगाया और बोल्ड राउंड शेप सनग्लॉसेस से अपने लुक को कंप्लीट किया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका अपने किरदार के लिए ही नहीं बल्कि अपने ड्रैसिंग स्टाइल से भी बॉलीवुड और हॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर बार उनका नया ही लुक सामने आता है, जिसे देखकर अक्सर उनके हजारों फैंस बन जाते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static