सपा के नरेश उत्तम का BJP पर जोरदार हमला, कहा-भाजपा की सत्ता के रहते यूपी बर्बादी के कगार पर पहुंचा

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 01:11 PM (IST)

शाहजहांपुरः सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई है तभी से देश व प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचता जा रहा है। नरेश यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार में किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसानों का गेहूं व गन्ना माफियाओं ने लूट कर बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों का उत्पीडऩ व शोषण हुआ है। 

बीजेपी पर जोरदार हमला
जानकारी के मुताबिक नरेश उत्तम पटेल एमएलसी अमित यादव के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है और आज भी गन्ना किसानों का गन्ना आधे से ज्यादा खेतों में खड़ा सूख रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जंगलराज कायम है, लूट, हत्या, दुष्कर्म, जैसे संगीन अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 

सपा सभी सीटों पर दर्ज करेगी जीत 
नरेश ने कहा कि काफी हद तक थानों में घटनाएं दर्ज ही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज कर रही है। जिसका जनता जवाब देगी। इसके साथ ही दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static