निशी गुप्ता बनी अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई की उपाध्यक्षा

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 01:01 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(खुंगर): अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रदेश की महिला इकाई का गठन करते हुए सुशीला सर्राफ फतेहाबाद को पुन: प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया है। समाज के महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि महिला इकाई में अध्यक्षा सुशीला सर्राफ के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्षा की जिम्मेदारी संगीता अग्रवाल गुरुग्राम व एकता बंसल पानीपत को दी गई है। इसके अलावा निशी गुप्ता कुरुक्षेत्र व निशा मंगल सीवन को उपाध्यक्षा तथा मंजू गुप्ता पानीपत को महासचिव नियुक्त किया गया है। 

सिंगला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने युवा इकाई को और अधिक सक्रिय रूप देने के लिए तरुण अग्रवाल साहा व मयंक गर्ग जींद को समन्वयक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही समन्वयक प्रदेश की क्रमश: 5-5 लोकसभा इकाइयों में संगठन के साथ समन्वय का कार्य देखेंगे। प्रदेश महासचिव ने बताया कि संगठन की प्रदेश इकाई का विस्तार भी किया गया है जिसमें पवन गर्ग लाडवा, संजय गुप्ता करनाल, अनिल गोयल यमुनानगर, अधिवक्ता भगीरथ गुप्ता सिरसा, शुभलक्ष्य बंसल करनाल, रविन्द्र गुप्ता तावडू, बलबीर गुप्ता कुरुक्षेत्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि विकास गुप्ता घरौंडा, राकेश गर्ग रेवाड़ी, गौरव जिंदल कलायत, रोहित सिंगला लाडवा, जितेन्द्र मंगला बल्लभगढ़ को संयुक्त सचिव बनाया गया है तथा विनोद सिंगला सफीदों, सत्यपाल जिंदल रतिया, अशोक सिंगला पिहोवा, अशोक गर्ग कुरुक्षेत्र, अजय अग्रवाल बिलासपुर, गौरव गोयल घरौंडा, मनीक सिंगला यमुनानगर, ललित ङ्क्षबदल पलवल, पवन मंगला नांगल चौधरी, ईशु गोयल अंबाला, चिंरजीव गर्ग इस्माईलाबाद, विपिन चंद्र पाल मुलाना को संगठन सचिव नियुक्त किया है। राजेश सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए संकल्पबद्ध संस्था है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static