कान्‍टैक्‍ट लेंस लगाने से होेते हैं ये साइड इफैक्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 12:09 PM (IST)

आज कल बहुत से लोगों की नजर कमजोर हो रही है। लोगों में इसके लिए मोटे-मोटे शीशे वाली स्पैक्स को छोड़ कर कान्‍टैक्‍ट लेंस लगाने का ट्रेंड ज्यादा बढ़ रहा हैं। इसे लगाने के बाद आप कंफरटेबल तो रहते हैं लेकिन इसके आंखों पर साइड इफैक्ट भी होते हैं। इसलिए इसे लगाने से पहले कुछ बातों को समझना भी जरूरी है। अांखो में इंफैक्शन होने पर इसकी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए नहीं तो इसे आप जब भी लगाएंगे तभी आंखों में प्रॉब्लम होने लगेगी। आइए जानिए कंटैक्ट लेंस लगाने के बाद क्या-क्या साइड इफैक्ट होते हैं।

1. ड्राई आंखे

PunjabKesari
कुछ लोग लंबे समय तक लेंस का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आंखे ड्राई होने लगती है और इसके टीयर सूख जाते हैं। इसके अलावा लेंस उतारने के बाद आंखों में जलन होने लगती है।

2. सूजन की समस्या
अगर आप प्‍लास्‍टिक या सिलीकॉन लेंस करते हैं तो इसे लंबे समय लगाने के बाद कभी-कभी आंखों की पलकों में सूजन होने लगती है। सूजन होने पर आपको कान्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं तो यह समस्या ठीक नहीं होगी।

3. आंख में पानी इकठ्ठा होना

PunjabKesari
सॉफ्ट लेंस ज्यादा देर इस्तेमाल करने से आंखों में इंट्राकुलर नामक तरल पदार्थ बनने लगता है और यह आंखों की रेटिना पर इकठ्ठा हो जाता है। इससे आंखों में इंफैक्शन होने का डर रहता है।

4. आंखे लाल होना
आंखे सेंसटिव होने के कारण इसमें इंफैक्शन होने का डर रहता है। अगर आप भी लेंस लगाते हैं तो इसे अच्छी तरह से सल्यूशन से साफ करके लगाएं। अगर इस पर कोई कण लगा हो तो आंखे लाल हो जाती है।

5. कार्निया में समस्या
कान्टैक्ट लेंस लगाने से कभी-कभी कार्निया में समस्या होने लगती है। इसे लगाने कार्निया को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसके अलावा कान्टैक्ट लेंस के प्रयोग से कार्निया का आकार भी बदल सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static